पैराडाइज लीक्स में पाकिस्तान के लोग और 186 कंपनियां शामिल 

 सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ऑफ पाकिस्तान(एसईसीपी) ने 186 कंपनियों और कम से कम 31 लोगों का पता लगाया है जिनके नाम पैराडाइज लीक्स में शामिल हैं।

Update: 2017-12-10 18:29 GMT

इस्लामाबाद।  सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ऑफ पाकिस्तान(एसईसीपी) ने 186 कंपनियों और कम से कम 31 लोगों का पता लगाया है जिनके नाम पैराडाइज लीक्स में शामिल हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज का नाम भी सूची में शामिल है। दुनिया न्यूज की आज की रिपोर्ट के मुताबिक एसईसीपी अधिकारियों ने कंपनियों के 2010 से 2017 तक की अवधि के डाटा हासिल किया है।

गोपनीय सूत्राें के मुताबिक एसईसीपी ने संबंधित कंपनियों के निदेशकों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। पत्र में कंपनियों के वैश्विक लाभ के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है।

 

Tags:    

Similar News