सरकार लीक हो वहां पेपर लीक होना कोई बड़ी बात नही : राठौड़

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने पेपर लीक मामले में कांग्रेस की गहलोत को घेरते हुए कहा है कि जहां सरकार लीक हो वहा पेपर लीक होना कोई बड़ी बात नही है

Update: 2022-12-25 19:19 GMT

झुंझुनू। राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने पेपर लीक मामले में कांग्रेस की गहलोत को घेरते हुए कहा है कि जहां सरकार लीक हो वहा पेपर लीक होना कोई बड़ी बात नही है।

भारत जोड़ो यात्रा का सहयात्री अगर पेपर लीक करने का सरगना हो तो बाकी यात्रियों का क्या हाल होगा। गहलोत सरकार के मौजुदा कार्यकाल में यह 18 वां पेपर है जो लीक हुआ है। यह पूरी सरकार लीक हो चुकी है।

श्री राठौड़ आज झुंझुनू जिले के मण्डावा में आयोजित जन आक्रोश यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं होने से प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। महिलाओं पर खुलेआम अत्याचार हो रहे हैं और दिनदहाड़े हत्या भी हो रही है। युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है।

श्री राठोड़ ने मण्ड़ावा से कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां की विधायक वोटों की राजनीति के लिए राय माता मंदिर की जमीन पर कब्जा करवाने का प्रयास कर रही है। कर्मचारियों को डराया धमकाया जा रहा है, तबादला करने के लिए रुपयों की बोली लगाई जा रही है। लेकिन परिस्थिति बदलते समय नहीं लगता है। इस विधानसभा क्षेत्र में बडे बडे बरगद के पेड़ धराशाई होते देखे है। परिस्थिति बदल रही है इनकी विदाई का समय आ गया है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, सुशीला सीगड़ा, विधानसभा यात्रा प्रभारी मधु कुमावत दिनेश धाभाई, मंडावा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, गोपाल देवड़ा, हनुमान नेमीवाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Full View

Tags:    

Similar News