पनामा: बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत
पनामा में एक बस दुर्घटना में कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 35 अन्य घायल हो गये।
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-03-06 11:26 GMT
पनामा सिटी। पनामा में एक बस दुर्घटना में कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 35 अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यहां राजधानी से 179 किमी पूर्व कोकले प्रांत में एक तेज गति बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने बड़े नाले में गिर गयी।
चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहने के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और इस दुर्घटना में बस में सवार कम से कम 16 मजदूरों की मौत हाे गयी। पनामा नागरिक सुरक्षा के प्रमुख जोस डोंडेरिस ने बताया कि सभी श्रमिकों को एक बागान से फल एकत्रित करने के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल मजदूरों को हेलीकाप्टर के माध्यम से निकट के अस्पतालों में ले जाया गया।