'राहत इंदौरी' का बिजली कटौती पर छलका दर्द

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है

Update: 2019-06-03 12:38 GMT

भोपाल/इंदौर । मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। इंदौर में पिछले कुछ दिनों से जारी बिजली कटौती पर प्रख्यात शायर 'राहत इंदौरी' का दर्द छलक गया।

इंदौर में पिछले दिनों एक ग्रिड में आग लग जाने से एक बड़े हिस्से में रहने वाले लोगों को बिजली संबंधी समस्या से गुजरना पड़ा। रविवार को भी कई घंटे बिजली गुल रही, जिस पर शायर राहत इंदौरी ने रविवार की रात को ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया है। 

राहत इंदौरी ने ट्वीट किया, 'आजकल बिजली का जाना आम हो गया है। आज भी तीन घंटों से बिजली नहीं है, गर्मी है, रमजान भी है और बिजली कंपनी इंदौर में कोई फोन भी नहीं उठा रहा है, कुछ मदद करें।'

शायर राहत इंदौरी @rahatindori ने बिजली कटौती से परेशान होकर मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ से मांगी मदद तो लोगों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं pic.twitter.com/Z5TX7UzAWG

— BBC News Hindi (@BBCHindi) June 3, 2019


 

राहत इंदौरी ने अपना यह ट्वीट मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यालय और ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिह को टैग करते हुए किया।

शायर के इस ट्वीट पर उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि बीते दिन आंधी चलने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिसे बिजली कर्मचारियों ने कई घंटे की मेहनत के बाद दुरुस्त किया। इस पर बिजली कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए ।

Full View

Tags:    

Similar News