50 से अधिक अवैध बैनर पोस्टर हटाए गए

नगर निवेष विभाग की बिना अनुमति अवैध रूप से विद्युत पोलो में लगाये गये 80 से अधिक अवैध विज्ञापन बैनर पोस्टर हटाए

Update: 2017-11-08 15:00 GMT

 रायपुर।  जोन 1 नगर निवेष विभाग ने जोन क्षेत्र के दानवीर भामाषाह वार्ड क्रमांक 11 के खालबाडा क्षेत्र में चलाये गये सघन अभियान के दौरान विभिन्न विज्ञापन एजेंसियों द्वारा निगम जोन 1 नगर निवेष विभाग की बिना अनुमति अवैध रूप से विद्युत पोलो में लगाये गये 80 से अधिक अवैध विज्ञापन बैनर पोस्टर हटाए।

विभाग ने जीई रोड में जयस्तंभ चौक से तेलीबांधा चौक तक विद्युत पोलो पर निगम की बिना अनुमति अवैध रूप से लगाये गये 105 से अधिक अवैध बैनर पोस्टरों को हटाने की कार्यवाही की ।

वहीं जोन 7 नगर निवेष विभाग ने  जयस्तंभ चौक एवं उसके आस पास  50 से अधिक अवैध बैनर पोस्टरो को हटाने  कार्यवाही की। 


Full View

Tags:    

Similar News