खुले में शौच करने वाले 8 लोगों पर जुर्माना
रायपुर । नगर निगम रायपुर द्वारा केन्द्र प्रवर्तित समाज हितकारी स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले शौच की समस्या से मुक्त घोषित महामाया मंदिर वार्ड;
रायपुर । नगर निगम रायपुर द्वारा केन्द्र प्रवर्तित समाज हितकारी स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले शौच की समस्या से मुक्त घोषित महामाया मंदिर वार्ड 62 एवं शहीद राजीव पांडे वार्ड 54 के क्षेत्र में खुले में शौच करने पहुंचे 8 नागरिको को संबंधित जोन 6 के जोन स्वच्छता निरीक्षकों ने खुले में शौच में आने पर जुर्माना लगाते हुए भविष्य में कभी भी खुले में शौच नहीं करने एवं स्वस्थ व स्वच्छ परिवेश जीवन में प्राप्त करने नगर निगम क्षेत्र में निर्मित सुलभ शौचालय का उपयोग शौच व मूत्र हेतु करने की स्पष्ट हिदायत दी । उक्त पर्यवेक्षण अभियान जोन 6 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम आयुक्त रजत बंसल के निर्देश पर जोन 6 आयुक्त जीएस क्षत्री के नेतृत्व में सतत नियमित प्रतिदिन चलाया जा रहा है। आज उसी के तहत पर्यवेक्षण के दौरान दो ओडीएफ वार्डो में खुले में शौच में जाते 8 नागरिको को पकडकर उन पर पहली बार खुले में शौच करने पर दस -दस रू. प्रति नागरिक की दर पर कुल अस्सी रू. जुर्माना रसीद काटकर लगाया गया। अब हर अगली बार दुगुनी राशि का जुर्माना संबंधितों के दोबारा खुले में शौच करते मिलने पर जोन 6 स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर सतत प्रतिदिन पर्यवेक्षण सभी ओडीएफ घोषित वार्डो में जोन स्वच्छता निरीक्षको के माध्यम से अभियान चलाकर किया जायेगा।
जिन नागरिको को खुले में शौच करते आज सुबह पर्यवेक्षण कर रहे संबंधित जोन 6 जोन स्वच्छता निरीक्षक संजीव शर्मा व संदीप वर्मा ने पकडा। उनमें शहीद राजीव पांडे वार्ड 54 में रावणभाठा के ऐतिहासिक मैदान के किनारे खुले में शौच करते शहर के बाहर के गांव के निवासी तुलसी राम मानिकपुरी को पकडकर उन पर तत्काल रसीद काटकर 10 रू. का जुर्माना किया गया एवं उन्हें दोबारा भविष्य में खुले में शौच नहीं करने एवं सुलभ का उपयोग शौच व मूत्र हेतु करने की हिदायत संबंधित जोन स्वच्छता निरीक्षक संदीप वर्मा ने दी । जोन स्वच्छता निरीक्षक ने संबंधित नागरिक मानिकपुरी को अगली बार खुले में शौच करते पकडे जाने पर हर अगली बार दुगुनी राशि का जुर्माना व्यवस्था सुधार हेतु स्वच्छता कायम करने वसूले जाने की कडी चेतावनी स्पष्ट रूप से दी । इसी प्रकार जोन 6 के महामाया मंदिर वार्ड 62 के क्षेत्र के बाहर टिकरापारा गुढियारी क्षेत्र के निवासी नागरिक सर्व जनक राम, संतोष, शैलेष ढीमर, लेखू, भगोली राम, संतोषी एवं कैशालपुरी निवासी राहुल सोना को ओडीएफ वार्ड के कैलाषपुरी क्षेत्र में महाराजबंध तालाब के किनारे खुले में शौच करते हुए वहां सुबह ओडीएफ वार्ड में जोन 6 की ओर से सतत पर्यवेक्षण कर रहे जोन स्वच्छता निरीक्षक संजीव शर्मा ने पकडा एवं संबंधित सभी 7 नागरिको पर 10-10 रू. कुल 70 रू. का जुर्माना नाम लिखकर रसीद काटकर पंजी में संबंधितों का नाम स्थल पर अंकित करते हुए किया एवं सभी संबंधित 7 नागरिको को दोबारा भविष्य में नगर निगम क्षेत्र में कही भी खुले में शौच या मूत्र नहीं करने एवं सदैव जीवन में स्वच्छ व स्वस्थ परिवेश प्राप्त करने नगर निगम द्वारा निर्मित सुलभ शौचालय का उपयोग करने की स्पष्ट हिदायत जोन स्वच्छता निरीक्षक शर्मा ने संबंधितों को दी अन्यथा की स्थिति में हर अगली बार शौच खुले में करते पकडे जाने पर ओडीएफ वार्ड में पिछली बार की अपेक्षा दुगुनी राशि का जुर्माना नगर निगम की ओर से रसीद काटकर व्यवस्था सुधार हेतु लगाये जाने की स्पष्ट चेतावनी जोन स्वच्छता निरीक्षक ने सभी संबंधितों को दी । जोन स्वच्छता निरीक्षक ने खुले में शौच कर रहे नागरिको को यह भी बताया कि सुलभ शौचालय में ष्षौच करने पर उन्हें मात्र 2 रू. व्यय आयेगा । खुले में शौच करने पर उन्हें इस बार 10 रू. जुर्माना लगा है। अगली हर बार दुगुनी राशि का जुर्माना उन्हें भरना होगा ।