तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के घलोदरा गांव के समीप स्थित एक तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।
By : एजेंसी
Update: 2019-10-08 12:34 GMT
शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के घलोदरा गांव के समीप स्थित एक तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अशोक वंशकार (35) कल खेत में काम कर रहा था। तभी वह वहीं पास स्थित तालाब में हाथ मुह धोने गया और दुर्घटनावश तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।