वाहन पेड़ से टकराने से एक की मौत

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आज एक चार पहिया वाहन के पेड़ से टकराने से उसमें सवार एक बिजली कर्मी की मौत हो गई

Update: 2017-09-25 17:01 GMT

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आज एक चार पहिया वाहन के पेड़ से टकराने से उसमें सवार एक बिजली कर्मी की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोहपारू थाने के रसमोहनी गाँव के पास बिजली विभाग का वसूली वाहन एक पेड़ से टकराकर पलट गया उसमें सवार बिजली विभाग का बाबू शंकर मिश्रा (45) की मौके पर मौत हो गयी। इस घटना में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गये।

Tags:    

Similar News