दुबई से आए एक सौ चौबीस यात्री चिकित्सकीय निगरानी में

मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर कल रात दुबई से यहां पहुंचे एक सौ चौबीस यात्रियों को चौबीस घंटे के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया

Update: 2020-03-21 14:12 GMT

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर कल रात दुबई से यहां पहुंचे एक सौ चौबीस यात्रियों को चौबीस घंटे के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार प्रारम्भिक जांच में सभी यात्री स्वस्थ पाये गये हैं। किसी भी यात्री में ‘कोरोना संक्रमण’ के लक्षण नही पाए गए हैं। फिर भी इन्हें एहतियातन आगामी 24 घंटे के लिए निगरानी में यहां नजदीकी स्थापित अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

विमानतल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में यहां आने वाली तथा यहां से विदेश जाने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया गया है। स्वस्थ विभाग ने यहां विमानतल के नजदीक सिहांसा में एक आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया है। जहां बाहर से आने वाले संदेहियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा जा रहा है।


Full View

Tags:    

Similar News