जमीन संबंधी एक करोड की धोखाधड़ी का मामला सामने आया

मध्यप्रदेश के रतलाम में काॅॅलोनाइजर द्वारा नगर निगम में गिरवी रखे प्लाटों को अवैध रूप से बेचकर करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है।

Update: 2019-11-06 14:17 GMT

रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम में काॅॅलोनाइजर द्वारा नगर निगम में गिरवी रखे प्लाटों को अवैध रूप से बेचकर करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है।

शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने इस मामले में काॅलोनाइजर और कंपनी के डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विनोद चौधरी निवासी अलकापुरी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि चंद्रप्रकाश भंडारी, आरीफ बेलिम द्वारा ए एल ए एस रियल स्टेट कंपनी के डायरेक्टरों के साथ मिलकर जमीन संबंधी धोखाधड़ी की है।

 विनोद चौधरी ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा 5.880 हेक्टर की भूमि जो पूर्व में उत्तम उन्नमित कालोनी के नाम से विकसित कालोनी का नाम अंतरित कर रॉयल रेसीडेंसी रखकर नगर निगम रतलाम में बंधक रखे प्लाटों को अवैध रूप से बेच दिया और लगभग एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Full View

Tags:    

Similar News