जबलपुर में स्मैक तस्करी का एक आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के बेलबाग थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार
By : एजेंसी
Update: 2019-08-02 16:22 GMT
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के बेलबाग थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार खटीक मोहल्ला निवासी मनोज सोनकर को कल उसके घर से पास से पुलिस घेराबंदी करके पकड़ा।
जेब की तलाशी लेने पर 32 स्मैक की पुडिया करीब 12 ग्राम बरामद की गयी। जब्त की गई स्मैक की कीमत एक लाख बीस हजार आंकी गयी है।
पूछताछ में आरोपी ने कहा कि दंगल मैदान में पानी की टंकी के पास से इस स्मैक को उसने गोलू मिश्रीलाल से चालीस हजार रूपए में खरीदी थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी गोलू की तलाश में जुटी हुई है।