संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी की सालगिरह पर, राजकुमार हिरानी ने प्रस्तुत किया "संजू" का नया पोस्टर
राजकुमार हिरानी लगभग हर दिन "संजू" के नए पोस्टर के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे है, ऐसे में फ़िल्म का एक ओर नया पोस्टर जारी करने के लिए राजकुमार ने खासतौर पर 8 मई का दिन चुना है
नई दिल्ली। राजकुमार हिरानी लगभग हर दिन "संजू" के नए पोस्टर के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे है, ऐसे में फ़िल्म का एक ओर नया पोस्टर जारी करने के लिए राजकुमार ने खासतौर पर 8 मई का दिन चुना है। आज जारी किए गए नए पोस्टर में रणबीर का लुक संजय दत्त की पहली फ़िल्म रॉकी के प्रीमियर से प्रेरित है।
This day in 1981 released Sanju’s first film ‘Rocky’. Here is Ranbir in that look. #Sanju #RanbirKapoor #RajkumarHiraniFilms @VVCFilms @foxstarhindi pic.twitter.com/yZSw7vNK0h
आज की तारीख बीते जमाने के सुपरस्टार संजय दत्त के जीवन मे बहुत महत्व रखती है क्योंकि आज ही के दिन संजू ने अपनी पहली फ़िल्म "रॉकी" के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। फ़िल्म "संजू" का नया पोस्टर संजय दत्त की पहली फ़िल्म के प्रीमियर से उनके लुक पर आधारित है जिसमें रणबीर कपूर एक बार फिर हूबहू संजय दत्त की तरह नज़र आ रहे है।
राजकुमार हिरानी की 'संजू' अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है जिसमे अभिनेता की ज़िंदगी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दिखाया जाएगा। फ़िल्म में संजय के जवानी के दिनों से ले कर मौजूदा दिन तक की कहानी को दर्शाया जाएगा।
टीज़र में संजय दत्त के जीवन के उपयुक्त चित्रण के लिए अत्यधिक सराहना प्राप्त हो रही है। इतना ही नहीं, फ़िल्म में संजय दत्त के जीवन से जुड़े हर पहलू को बखूबी निभाने के लिए रणबीर कपूर पर प्रशंसा की बौछार की जा रही है।
राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है।
फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।