हाथी ने वृद्ध को कुचलकर मार डाला
जरही/भटगांव । सूरजपुर जिले के सोनगरा जंगल में 40 सदस्यीय हाथियों के एक दल ने वृद्ध को कुचलकर मार डाला।;
अब तक दर्जनों घरों को भी कर चुका है क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष
जरही/भटगांव । सूरजपुर जिले के सोनगरा जंगल में 40 सदस्यीय हाथियों के एक दल ने वृद्ध को कुचलकर मार डाला। मिली जानकारी के अनुमसार मृतक भउला आण् सुरदयाल उम्र 65 वर्ष निवासी मायापुर-2 में शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे अपने घर से मवेशी चराने गया हुआ था। जब देर रात घर नहीं वापस पहुंचा तो ग्रामीण शनिवार को काफी खोजबीन करने लगे।। जब जंगल की ओर खोजने निकले तो मृतक के पड़ोसी सतन ने शव को देखा, तत्पश्चात इसकी जानकारी वन विभाग को दी।
सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच खडग़वां पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद खडगवां पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर मौके पर ही पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक शुक्रवार की दोपहर अपने मवेशी को चराने गया हुआ था जिसमें से एक मवेशी के जंगल में भाग जाने पर वह खोजने गया हुआ थाए जहां 40 की संख्या में जंगल में मौजूद हाथियों ने उक्त वृद्ध को कुचल कर मार डाला। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजन को तत्कालिक सहायता राशि हेतु 25 हजार रूपये प्रदान किया गया। मौके पर प्रतापपुर रेंजर अनिल सिंह, शैलेश गुप्ता सहित वन अमला मौके पर मौजूद था।
तीन लोग हो चुके हाथियों के शिकार
सोनगरा क्षेत्र में अब तक तीन लोगों को हाथियों ने मौत के घाट उतार दिया तथा झींगादोहर सहित आसपास के ग्राम में एक दर्जन से अधिक घरो को भी तोड़ दिये हैं तथा फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र में हो रही लगातार मौत व फसलों के नुकसान होने से ग्रामीणो में रोष का माहौल निर्मित होता दिखाई पड़ रहा है। क्षेत्र में हाथियों के आंतक से लोग भयभीत हैं। वन विभाग के द्वारा हाथियो से निपटने किसी तरह के कारगर उपाय नहीं दिखाई दे रहा है। विभाग केवल मुआवजा देकर इतिश्री कर ले रहा है ।