ओडिशा एफसी ने कोच जोसेफ गोम्बाउ से खुद को अलग किया

आईएसएल क्लब ओडिशा एफसी ने कोच जोसेफ गोम्बाउ से खुद को अलग कर लिया है

Update: 2020-03-18 16:00 GMT

भुवनेश्वर। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब ओडिशा एफसी ने कोच जोसेफ गोम्बाउ से खुद को अलग कर लिया है। ओडिशा एफसी क्लब ने बुधवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी।

क्लब के अध्यक्ष रोहन शर्मा ने कहा, "जीवन में फुटबाल से ज्यादा कुछ अन्य चीजें भी महत्वपूर्ण है। क्लब के लिए किए गए उनके शानदार काम के लिए मैं उन्हें और उनके कोचिंग स्टाफ को बधाई देना चाहता हूं। इससे फर्क नहीं पड़ता है कि वे जीवन में कहां जाते हैं और ओडिशा हमेशा उनका घर रहेगा।"

गोम्बाउ ने कहा, "यह फैसला लेना आसान नहीं था। ओडिशा में मैंने अपने समय का पूरा आनंद लिया और मुझे उस पर गर्व है, जोकि मैंने यहां पर किया। इस बात का भी थोड़ा दुख है कि उस तरह से इसका समापन नहीं कर सका, जैसे की शुरुआत की थी।"

ओडिशा एफसी का नाम पहले दिल्ली डायनामोज था और गोम्बाउ 2018 में लीग के पांचवें सीजन में टीम से जुड़े थे। वह इस सीजन में भी ओडिशा एफसी के कोच थे, जहां टीम प्लेऑफ के करीब पहुंची थी।

Full View

Tags:    

Similar News