छत्तीसगढ़ में हिरासत में लिया गया ओडिशा का हीरा तस्कर

 छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झरियाबाहर में अपराध शाखा पुलिए की एक टीम ने 34 नग हीरे के साथ ओडिशा के एक हीरा तस्कर को हिरासत में लिया

Update: 2018-10-26 12:55 GMT

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झरियाबाहर में अपराध शाखा पुलिए की एक टीम ने 34 नग हीरे के साथ ओडिशा के एक हीरा तस्कर को हिरासत में लिया है। वह ओडिशा से लाकर अवैध हीरा बेचने की फिराक में था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ओडिशा निवासी मंगलदास (30) ग्राम चंद्रपुरी थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर कल अवैध हीरा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था। तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया और 34 नग हीरे जप्त कर माइनिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की।

पकडे गए अवैध हीरे की कीमत तीन लाख रूपए बताई गयी है

Tags:    

Similar News