ओडिशा: बिजॉय मोहापात्रा की भाजपा में वापसी

वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिजॉय मोहापात्रा फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं

Update: 2019-03-28 18:25 GMT

भुवनेश्वर। वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिजॉय मोहापात्रा फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। मोहापात्रा ने चार महीने पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा के उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा व राज्य भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने मोहापात्रा के भुवनेश्वर स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की जिसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया।

उनकी मुलाकात के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी मोहापात्रा से टेलीफोन से बातचीत की।

मोहापात्रा ने कहा कि उन्होंने अमित शाह व पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ बातचीत के बाद भगवा पार्टी में वापसी का फैसला लिया।

उन्होंने कहा, "हम अपनी सभी पुराने मतभेदों को दरकिनार कर देश के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। चुनाव नजदीक होने से हमने अपने चुनाव प्रचार को तेज करने और ओडिशा में परिवर्तन लाने के लिए एकजुट होकर लड़ने का फैसला किया है।"

मोहापात्रा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व लोकसभा चुनावों में उनकी उम्मीदवारी को लेकर फैसला करेगा।

मोहापात्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे के साथ भाजपा से 30 नवंबर को इस्तीफा दिया था। उन्होंने पार्टी में दरकिनार किए जाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था।

Full View

Tags:    

Similar News