झारखंड में कोविड संक्रमितों की संख्या 58 हजार के पार, दो की मौत

झारखंड में गुरूवार को कोरोना संक्रमण के 1152 नये मामले की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में वैश्विक महामारी कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या जहां बढ़कर 58 हजार के पार हो गई है

Update: 2020-09-11 15:11 GMT

रांची । झारखंड में गुरूवार को कोरोना संक्रमण के 1152 नये मामले की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में वैश्विक महामारी कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या जहां बढ़कर 58 हजार के पार हो गई है वहीं, दो अन्य संक्रमित की मौत हो गयी।

झारखंड सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 18975 स्वाब सैंपल की जांच में 1152 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 71, चतरा में सात, देवघर में 33, धनबाद में 43, दुमका में पांच, पूर्वी सिंहभूम में 240, गढ़वा में 20, गिरिडीह में 20, गोड्डा में 13, गुमला में 53, हजारीबाग में 15, जामताड़ा में पांच, खूंटी में 27, कोडरमा में 33, लातेहार में 18, लोहरदगा में पांच, पाकुड़ में तीन, पलामू में 11, रामगढ़ में 37, रांची में 382, साहेबगंज में 11, सरायकेला में 57, सिमडेगा में पांच और पश्चिम सिंहभूम में 38 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58079 हो गयी है।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के अभी 15447 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 42115 संक्रमित कोरोना का मात दे चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 517 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट करीब 72 प्रतिशत है।

Full View

Tags:    

Similar News