बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 2.31 लाख, मरने वालों की संख्या 1,227 पहुंची

बिहार में सोमवार को कोरोना के 412 नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या 2,31,044 तक पहुंच गई है

Update: 2020-11-24 00:37 GMT

पटना। बिहार में सोमवार को कोरोना के 412 नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या 2,31,044 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक 2,24,701 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीच, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि मरने वालों की संख्या 1,227 पहुंच गई है। बिहार स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 412 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2,31,044 पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 480 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 2,24,701 संक्रमित स्वस्थ हो चुके है। बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 97.25 प्रतिशत है। बिहार में कोविड-19 के फिलहाल 5,115 सक्रिय मरीज हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,06,055 नमूनों की जांच हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 1,227 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

पटना जिले में सोमवार को कोरोना के 155 मामले सामने आए हैं। पटना में अब तक कुल 40,627 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
 

Full View

Tags:    

Similar News