दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 576 हुयी

दिल्ली में कोरोना वायरस लगातार फैलता जा रहा है और 51 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 576 और नौ की मौत हो चुकी है।

Update: 2020-04-08 12:48 GMT

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस लगातार फैलता जा रहा है और 51 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 576 और नौ की मौत हो चुकी है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की बुधवार की जानकारी के अनुसार 51 नये मामलों में 35 विदेश यात्रा से संबंधित और चार निजामुद्दीन मरकज से हैं। दिल्ली में मरकज से जुडे कुल मामले 333 हो गये है।
राजधानी में कोराना मरीजों में से 35 गहन चिकित्सा और आठ वेंटिलेटर पर हैं।

Full View

Tags:    

Similar News