बिहार में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 5016 , रिकवरी रेट 97.30 फीसदी

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2,31,697 पहुंच गई है। बिहार में मंगलवार को 653 नए मामले सामने आए

Update: 2020-11-25 00:33 GMT

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2,31,697 पहुंच गई है। बिहार में मंगलवार को 653 नए मामले सामने आए। राज्य में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 5,016 है, जबकि संक्रमितों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) 97.30 प्रतिशत तक पहुंच गई है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 653 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें सबसे अधिक पटना जिले के 194 मरीज शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 746 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में अब तक 2,25,447 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) 97.30 प्रतिशत पहुंच गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,27,704 नमूनों की जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में अब तक कुल 1,233 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार को पटना के अलावा बेगूसराय में 38, भागलपुर में 11, पूर्वी चंपारण में 12, गया व किशनगंज में 20-20, मुजफ्फरपुर में 29, पूर्णिया में 24, सारण व सुपौल में 30-30 तथा मधुबनी में 17 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

Full View

Tags:    

Similar News