नृपेंद्र मिश्रा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव बने रहेंगे
उत्तर प्रदेश कैडर के 1967 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्रा को एक बार फिर से प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है
By : एजेंसी
Update: 2019-06-11 23:04 GMT
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कैडर के 1967 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्रा को एक बार फिर से प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्री मिश्रा की नियुक्ति काे मंगलवार को मंजूरी दी। उनकी नियुक्ति गत 31 मई से प्रभावी मानी जाएगी।
श्री मिश्रा का कार्यकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के अनुरूप या उससे पहले जारी किसी आदेश तक रहेगा।
श्री मिश्रा को कैबिनेट मंत्री का भी दर्जा दिया गया है। उन्हें पिछली मोदी सरकार में 28 मई 2014 को प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था।