पार्टी के खिलाफ बयान देने पर वाईएसआर कांग्रेस को नोटिस

सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने नरसापुरम लोकसभा सीट से सांसद के. रघु राम कृष्णाराव को पार्टी के बयान देने और अनुशासनहीनता करने के आरोप में नोटिस जारी किया है;

Update: 2020-06-24 18:32 GMT

विजयवाडा । सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने नरसापुरम लोकसभा सीट से सांसद के. रघु राम कृष्णाराव को पार्टी के बयान देने और अनुशासनहीनता करने के आरोप में नोटिस जारी किया है।
वाईएसआर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वी. विजय साई रेड्डी ने बुधवार को सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

 कृष्णराव को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा,“आपने राज्य में कई कार्यक्रमों और सरकारी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के खिलाफ अपने बयान दिए हैं जिससे एेसा लगता है कि आपकाे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की प्रति अरुचि हो गई है।”

 रेड्डी ने कहा कि जवाब नहीं देने की स्थिति पर पार्टी द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी ”।

उल्लेखनीय है कि श्री राजू पिछले कुछ हफ्तों से पार्टी नेताओं की सरेआम आलोचना कर रहे हैं और कथित तौर पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी पर भी आरोप लगाए हैं।


Full View


 

Tags:    

Similar News