मणिपुर में कांग्रेस नेता के घर के बाहर बम धमाका

मणिपुर के थौबल जिले के यारइपोक इलाके में मंगलवार रात कांग्रेस विधायक और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष केइशम मेघाचंद्र सिंह के घर के पास बम धमाका हुआ। घटना रात करीब 8:15 बजे की बताई जा रही है;

Update: 2026-09-03 17:19 GMT

थौबल जिले के यारइपोक इलाके में अफरा‑तफरी

  • पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान, जांच जारी

थौबल। मणिपुर के थौबल जिले के यारइपोक इलाके में मंगलवार रात कांग्रेस विधायक और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष केइशम मेघाचंद्र सिंह के घर के पास बम धमाका हुआ। घटना रात करीब 8:15 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने विस्फोटक फेंका। धमाके के बाद इलाके में अफरा‑तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ।

पुलिस की कार्रवाई

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

वीडियो सामने आया

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद का दृश्य दिख रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें।

Tags:    

Similar News