ट्रंप और पेंस को उत्तर कोरिया मिसाइल परीक्षण के बारे में अवगत कराया

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस को उत्तर कोरिया की ओर से किये गये मिसाइल परीक्षण के बारे में अवगत करा दिया गया है। वे अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत दक्षिण कोरिया के दौरे पर जा रहें हैं;

Update: 2017-04-16 11:51 GMT

वाशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस को उत्तर कोरिया की ओर से किये गये मिसाइल परीक्षण के बारे में अवगत करा दिया गया है। वे अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत दक्षिण कोरिया के दौरे पर जा रहें हैं ।

व्हाइट हाउस के सहयोगियों ने पेंस के साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों को बताया कि  पेंस लगातार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संपर्क में है और उन्हें आज यह समाचार कुछ घंटे पहले अलास्का में हवाई यात्रा करने के दौरान प्राप्त हुयी थी।

वहीं अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी उत्तर कोरिया की ओर से किये गये इस असफल परीक्षण से अवगत हैं लेकिन उन्होंने इस मामले में अभी कोई टिपण्णी नहीं की है। उल्लेखनीय है कि अमरीका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस दक्षिण कोरिया जा रहे हैं जहाँ वह उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से निपटने के बारे में चर्चा कर सकते हैं।
 

Tags:    

Similar News