राज्य सभा सचिवालय का सामान्य कामकाज शुरू

कोरोना महामारी की बंदी के बाद आज से राज्य सभा सचिवालय ने अपना कामकाज फिर शुरू कर दिया।

Update: 2020-04-20 17:57 GMT

नयी दिल्ली।  कोरोना महामारी की बंदी के बाद आज से राज्य सभा सचिवालय ने अपना कामकाज फिर शुरू कर दिया।

राज्य सभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूर्ण बंदी के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना चाहिए और, सिर्फ महत्वपूर्ण कामकाज निपटाये जाये चाहिए। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण कामकाज करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भी लगाया जाना चाहिए। कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए।

राज्य सभा सचिवालय का सामान्य कामकाज 25 मार्च को घोषित लॉकडाउन के बाद बंद कर दिया गया था। लगभग 25 दिन की बंदी के बाद राज्य सभा सचिवालय ने आज से अपना सामान्य कामकाज शुरू कर दिया है।

श्री नायडू ने कहा,“मैंने निर्देश दे दिए गये हैं कि संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं और इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। संसद भवन के प्रवेश द्वार पर ही सभी वाहनों को सेनिटाइज किया जा किया जाए तथा अधिकारियों, कर्मचारियों के तापमान की जांच की जाए।”

सभापति ने कहा, “ मैं सभी संबद्ध लोगों से आग्रह करता हूं कि आज से प्रारंभ हो रही आंशिक ढील के दौरान भी कार्यस्थल तथा वाणिज्यिक या व्यावसायिक स्थानों पर संक्रमण के विरुद्ध सुरक्षा, सावधानी के सभी प्रावधान किए जाएं।”
 

Full View

Tags:    

Similar News