नोएडा से पंकज सिंह के नाम का आज हो सकता ऐलान

ग्रेटर नोएडा ! भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की मंगलवार बैठक न पाने के कारण नोएडा विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार का ऐलान नहीं हो पाया है।;

Update: 2017-01-18 01:03 GMT

ग्रेटर नोएडा !   भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की मंगलवार बैठक न पाने के कारण नोएडा विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार का ऐलान नहीं हो पाया है। अब माना जा रहा है बुधवार को प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो जाएगा। सोमवार को जिस पार्टी हाईकमान की  तरफ  से भाजपा के 149 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हुआ और उसमे साहिबाबाद, नोएडा व कैरान सीट से प्रत्याशियों का नाम शामिल है। ऐसे साफ लगता है कि नोएडा विधानसभा सीट से बिमला बाथम की जगह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को टिकट दिया जा सकता है। केंद्रीय भाजपा चुनाव समिति की मंगलवार बैठक नहीं हुई इसलिए नोएडा विधानसभा से प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हो पाया हैं पार्टी सूत्रों का मानना कि नोएडा से पंकज सिंह के नाम पर पार्टी की मोहर लग चुकी है अब सिर्फ उनके नाम का ऐलान करने की औपाचारिक रह गई है। इसमें कोई राय नहीं कि जिले में तीनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के चयन पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश की पूरी चली। सूत्रों का मानना है कि महेश शर्मा पहले पंकज सिह को नोएडा से चुनाव लडऩे के पक्षधर नहीं थी। लेकिन उन्होंने एक तीर से कई निशान साधने का प्रयास किया। वे किसी तरह अपने धुर विरोधी नवाब सिंह नागर को सबक सिखाना चाहते हैं, बिमला बाथम के बजाय नोएडा से अगर किसी को प्रत्याशी बनाया जाता है तो उसमें नवाब सिंह नागर को नाम सबसे ऊपर आता है। नवाब सिंह नागर नोएडा विधानसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक थे।
ऐसे में अगर उन्हें नवाब सिंह नागर का नाम टिकट था इसके लिए सबसे ट्रर्प कार्ड खेला राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को लेकर। उन्होंने पंकज सिंह नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की इच्छा जाहिर कर दादरी सीट पर अपने मनपसंद उम्मीदवार को उतारने में कामयाब रहे। अगर पंकज सिंह नोएडा से चुनाव लड़ते है तो नवाब सिंह नागर अपने पैर पीछे खिंच सकते है। वैसे नवाब सिंह नागर गाजियाबाद के साहिबाबाद से चुनाव लडऩा चाहते है, साहिबाबाद सीट पर जिस तरह बसपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को बसपा ने सोमवार को पार्टी से निकाल दिया। ऐसे में उम्मीद थी कि अमरपाल शर्मा भाजपा का दामन थाम सकते थे।

पार्टी उन्हें साहिबाबाद से प्रत्याशी बना सकती है। मंगलवार को अमरपाल कांग्रेस में जाकर भाजपा के उम्मीद को झटका दे दिया है। अब चर्चा है कि आप नेता कवि कुमार विश्वास भाजपा के खेमे में आने की चर्चा चल चुकी है इसका फैसला बुधवार हो जाएगा। कुमार विश्वास भाजपा में आते है तो साहिबाबाद से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते है, ऐसे में पंकज सिंह नोएडा सीट पर बने रहने की पूरी संभावना है।

Tags:    

Similar News