डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को 2018 का शांति का नोबेल पुरस्कार
बलात्कार के विरोध में लड़ने वाली नादिया और डेनिस के लिए वर्ष 2018 का नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की गयी है
By : एजेंसी
Update: 2018-10-05 17:18 GMT
स्टॉकहोम। बलात्कार के विरोध में लड़ने वाली कार्यकर्ता नादिया मुराद और डॉ डेनिस मुकवेगे के लिए वर्ष 2018 का नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की गयी है।
नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट रेइस-एंडर्सन ने आज यह घोषणा की। उन्होंने कहा,“ इन दोनों ने अपराधों से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्होंने कांगो में लंबे समय से चल रहे गृह युद्ध के दौरान घायल सैकडों पीड़ितों का इलाज किया है। इस गृह युद्ध ने हजारों कांगोलियाई लोगों की जान ले ली है।”
इस वर्ष इस प्रतिष्ठित शांति पुरस्कार के लिए 331 लोग तथा संगठन नामांकित किये गये थे। इस पुरस्कार के लिए सबसे अधिक 376 उम्मीदवारों के नाम वर्ष 2016 में आये थे।