दिल्ली में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के महज 66 नये मामले सामने आये तथा अच्छी खबर यह है कि इस दाैरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई

Update: 2021-08-09 01:23 GMT

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के महज 66 नये मामले सामने आये तथा अच्छी खबर यह है कि इस दाैरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,36,761 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 25,066 पर ही स्थिर बना रहा। इस दौरान 95 और लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण को मात देने वालों की संख्या 14,11,159 हो गई है।

इसी अवधि में 29 सक्रिय मामलों में गिरावट के साथ इनकी संख्या घट कर 536 हो गई है। दिल्ली में कोरोना सकारात्मकता दर 0.10 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है।

Full View

Tags:    

Similar News