नीतीश ने रामदेव राय के निधन पर जताया शोक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक रामदेव राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Update: 2020-08-29 13:57 GMT

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक रामदेव राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

श्री कुमार ने शनिवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा, “श्री राय एक कुशन राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। वह मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका बिहार की राजनीति में अहम योगदान रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से बेहद दुख पहुंचा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।”

स्व. राय के अंतिम संस्कार के लिए प्रोटोकॉल के अनुरूप पटना और बेगूसराय जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा का चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Full View

Tags:    

Similar News