नीतीश कुमार ने की अटल बिहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है
By : एजेंसी
Update: 2018-08-16 12:08 GMT
नयी दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है ।
नीतीश कुमार ने आज यहां जारी बयान में कहा ,‘‘ हम ईश्वर से प्राथर्ना करते हैं कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो । मुझे व्यक्तिगत रुप से हमेशा अटल जी का विशेष स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है तथा उनसे सार्वजनिक जीवन की बारीकियों को समझने का मौका मिला है । वह मेरे लिए अभिभावक समान हैं । ”
वाजपेयी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं । अस्पताल ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि वाजपेयी की स्थिति अत्यन्त गंभीर बनी हुयी है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणालियों पर रखा गया है ।