नीतीश ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य और देश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

Update: 2020-08-15 04:43 GMT

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य और देश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

श्री कुमार ने स्वतंत्रता संग्रमा में प्राणों की आहुति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियां अमर हैं। उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हमें आजादी की यह महान सौगात मिल पाई।

मुख्यमंत्री ने राज्य एवं देश की जनता से आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव एवं सहिष्णुता का वातावरण बनाये रखने की अपील करते हुए कहा, “देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाये रखेंगे तथा देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। देश का नाम दुनिया में रोशन करते रहेंगे।

Full View

Tags:    

Similar News