देह व्यापार के मामले में नौ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की देवरिया जिला पुलिस ने सलेमपुर कस्बे के एक होटल पर छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में तीन युवतियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है
By : एजेंसी
Update: 2017-08-16 16:59 GMT
देवरिया। उत्तर प्रदेश की देवरिया जिला पुलिस ने सलेमपुर कस्बे के एक होटल पर छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में तीन युवतियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने आज यहां बताया कि सलेमपुर कस्बा स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस दल ने होटल पर छापा मारा।
मौके से तीन युवतियों और पांच युवकों के साथ भाग रहे होटल प्रबंधक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस होटल पर देह व्यापार की शिकायतें मिलती रहती थीं।
मौके से पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि इसके पहले भी होटल मालिक के शह पर यहां वे इस काम के लिए आती रही हैं।
पुलिस ने होटल से चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल और आपत्तिजनक वस्तु बरामद की है। इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।