मुंबई में दबोचा गया नाइजीरियन ड्रग्स सप्लायर

राजधानी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है

Update: 2020-10-31 08:16 GMT

 रायपुर। राजधानी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुंबई से पकड़ा है। इस मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी लखन पटले ने जानकारी दी है।

दरअसल पुलिस नशे के खिलाफ  लगातार अभियान चला रही है। इस मामले में पूर्व में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया   था। साथ ही मुंबई से भी एक आरोपी रायडेन बेथेलो को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई थी। पूछताछ में आरापी ने मुंबई निवासी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से एमडीएमए खरीदने की बात स्वीकार की थी। जानकारी मिलने के बाद एसएसपी अजय यादव ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये एडिशनल एसपी लखन पटले  क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और सीएसपी अंकिता शर्मा को आदेश दिये गये। पुलिस की एक विशेष टीम गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को मुंबई भेजा गया।

पुलिस ने मुंबई में कैंप कर लगातार नाइजीरियन आरोपी पर नजर बनाये हुये थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाला सुपारा सांताक्रूज में छुपा हुआ है। सूचना के बाद कार्रवाई करते पुलिस की टीम ने नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। आरोपी पैट्रिक यूबीके बावको ने पूछताछ में बताया कि वो अपने एक अन्य नाइजीरियन साथी चिसोम पैट्रिक से एमडीएमए  खरीदा था। उसी के साथ मिलकर वो छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यो में इसकी सफलाई करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 नग मोबाइल जब्त कर आरोपी के अन्य साथियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में आगे भी और लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही राजधानी पुलिस का नशे के खिलाफ  ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

Full View

Tags:    

Similar News