एंटीलिया मामले में एनआईए ने किया प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार
एंटीलिया के पास एक वाहन में विस्फोटक रखे जाने और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया
By : एजेंसी
Update: 2021-06-17 15:31 GMT
मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास एक वाहन में विस्फोटक रखे जाने और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा के आवास पर गुरुवार को सुबह छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार छापे में एक प्रिंटर और कुछ अहम दस्तावेज बरामद किये गये हैं। एनआईए ने आज सुबह शर्मा को अपने कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था और मनसुख हत्या मामले में सबूत मिटाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अब उन्हें अदालत में पेश किया जायेगा।