सहारनपुर के नगर आय़ुक्त ने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

सहारनपुर नगर निगम की जनसुनवाई में आई सात समस्याओं में से एक का तत्काल समाधान किया गया। अपर नगरायुक्त ने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।;

Update: 2026-05-27 06:33 GMT
सहारनपुर। सहारनपुर नगर निगम की जनसुनवाई में बुधवार को नागरिकों की विभिन्न समस्याएं उठाई गईं। कुल सात शिकायतें जनसुनवाई में पहुंचीं, जिनमें से एक सफाई संबंधी समस्या का तत्काल समाधान कराया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई में वार्ड 52 लिंक रोड निवासी डॉ. स्वर्णजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर से काफी दूर रखा जाने वाला कूड़ा कंटेनर हाल ही में हटाकर सीधे उनके घर के गेट के सामने रख दिया गया है। इससे उन्हें और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। इसके बाद कंटेनर को वहां से हटवाकर समस्या का मौके पर ही समाधान करा दिया गया।

इसके अलावा वार्ड 23 लोहानी सराय निवासी विशाल ने सरकारी लीज की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग की। इस पर अपर नगरायुक्त ने प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अन्य वार्डों से भी कई समस्याएं सामने आईं। वार्ड साउथ सिटी निवासी दीपक गोयल ने क्षेत्र में जंगली झाड़ियों और नालियों की सफाई कराने की मांग की। वहीं वार्ड 13 चकहरेटी निवासी हरीश कुमार ने खराब एलईडी लाइटों को ठीक कराने का अनुरोध किया।

इसी तरह वार्ड 8 बेहट रोड गोपालपुर निवासी प्रदीप कुमार ने खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने और वार्ड 2 पवन विहार मल्हीपुर रोड निवासी कुलवीर ने घर के बाहर जाम सीवर लाइन खुलवाने की मांग रखी। इन सभी मामलों में संबंधित विभागों को स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा वार्ड 24 गोविंद नगर निवासी राजन ने अपने माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेजों की छायाप्रति उपलब्ध कराने की मांग की। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त मृत्युंजय समेत नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News