भारत में चार देशों के नवनियुक्त राजदूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा
पाकिस्तान के नये उच्चायुक्त सोहैल महमूद सहित भारत में नवनियुक्त चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज यहां अपने परिचय पत्र सौंपे
By : एजेंसी
Update: 2017-09-19 22:44 GMT
नयी दिल्ली। पाकिस्तान के नये उच्चायुक्त सोहैल महमूद सहित भारत में नवनियुक्त चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज यहां अपने परिचय पत्र सौंपे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में तंज़ानिया के उच्चायुक्त बराका हरन लुवांडा, घाना के उच्चायुक्त माइकल आरोन नी नोर्ते ओकुआए , बुरुंडी की राजदूत स्टैला बदीरीगन्या और पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहैल महमूद अपने अपने परिचय पत्र श्री कोविंद को सौंपे।