कांग्रेस ने जारी की 18 उम्मीदवारों की नई सूची, सूची में दीपेंद्र, शैलजा के भी नाम

कांग्रेस ने शनिवार को 18 लोकसभा उम्मीदवारों की एक सूची जारी की, जिसमें दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को अंबाला से और अशोक तंवर को सिरसा से उम्मीदवार बनाया गया है

Update: 2019-04-14 01:07 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को 18 लोकसभा उम्मीदवारों की एक सूची जारी की, जिसमें दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को अंबाला से और अशोक तंवर को सिरसा से उम्मीदवार बनाया गया है।

Congress Central Election Committee announces the next list of candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha. pic.twitter.com/RXPrp68rNI

— Congress (@INCIndia) April 13, 2019

पार्टी ने श्रुति चौधरी को भिवानी-महेंद्रगढ़ से, कैप्टन अजय सिंह यादव को गुड़गाव से और ललित नागर को फरीदाबाद से उम्मीदवार बनाया है। 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे, दीपेंद्र रोहतक के मौजूदा सांसद हैं, जबकि पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री शैलजा 2014 में अंबाला से चुनाव हार गई थीं।

तंवर को भी सिरसा से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है और चौधरी को भिवानी-महेंद्रगढ़ से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। 

पार्टी ने तीन उम्मीदवार मध्य प्रदेश से घोषित किए हैं, जिनमें भिंड से देवाशीष जारारिया, ग्वालियर से अशोक सिंह और धार से दिनेश गिरवाल शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश से कांग्रेस ने मोहनलालगंज से आर.के. चौधरी, अंबेडकर नगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राजकिशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजित प्रताप कुशवाहा, चंदौली से शिवकन्या कुशवाहा और भदोही से रमाकांत यादव को उम्मीदवार घोषित किया है।

Full View

Tags:    

Similar News