मां के प्रेमी ने बेटी से किया दुष्कर्म

नई दिल्ली ! राजधानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मां के लिव-इन पार्टनर द्वारा बेटी का यौन शोषण किया जा रहा था।

Update: 2017-03-25 05:04 GMT

दिल्ली महिला आयोग में शिकायत के बाद धरा आरोपी
नई दिल्ली !  राजधानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मां के लिव-इन पार्टनर द्वारा बेटी का यौन शोषण किया जा रहा था। मामले की जानकारी जब नाबालिग पीडि़ता की दोस्त की मां को हुई, तो दिल्ली महिला आयोग को इस बाबत शिकायत दी गई। इसके बाद घटना की शिकायत दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने में दी गई और पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाती जयहिंद ने बताया कि महिला हेल्पलाईन पर एक युवती ने शिकायत दी थी, जिसके बाद महिला आयोग की काउंसर ने पीडि़ता का बयान लिया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। कुछ दिनों पहले नाबालिग पीडि़ता अपनी दोस्त के घर गई थी और फिर वहां से अपने घर जाने को मना करने लगी। बहुत देर तक समझाने के बावजूद जब पीडि़ता अपने घर जाने को तैयार नहीं हुई, तो उसकी मां खुद उसे लेने आई और घर न चलने का कारण पूछा। इसके बाद पीडि़ता ने अपनी मां के सामने पूरी कहानी बताई। पीडि़ता की दोस्त की मां ने मामले की जानकारी महिला आयोग को दी, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान तक पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंबेडकर नगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Tags:    

Similar News