थाली घोटाले में न्यायिक जांच कराएं उपराज्यपाल : गुप्ता

नई दिल्ली ! दिल्ली की केजरीवाल सरकार के एक साल पूरे होने के जश्न पर मंगाई गई महंगी थाली ने आम आदमी पार्टी को भी संकट में डाल दिया है।

Update: 2017-04-10 04:35 GMT

नई दिल्ली !   दिल्ली की केजरीवाल सरकार के एक साल पूरे होने के जश्न पर मंगाई गई महंगी थाली ने आम आदमी पार्टी को भी संकट में डाल दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने उपराज्यपाल से मांग की है कि वे महंगी थाली घोटाले की न्यायिक और समयबद्ध जांच कराएं। साथ ही भोज पर खर्च किए गए करीब 11 लाख रुपये आप पार्टी से वसूले जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के बीच घोटाला उजागर होने के बाद दिल्ली सरकार इस मामले को रफा-दफा करने के लिए एक के बाद एक झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है।
गुप्ता ने कहा कि 20 जुलाई 2016 को उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने थाली घोटाले की फाइल पर हस्ताक्षर किए थे। उसके बाद करीब 11 लाख रुपये के घोटाले को दबाए रखने के लिए 2 महीने तक फाइल उप मुख्यमंत्री तथा वित्त सचिव ने अपने पास दबाए रखी। कानूनन बाध्य होने पर 21 सितम्बर 2016 को यह फाइल विशेष सचिव वित्त के पास भेजी गई। वहीं, 2 महीने तक फाइल को दबाए रखने पर विशेष सचिव ने हैरानी जताते हुए फाइल पर नोट लिख दिया कि उन्होंने 21 सितम्बर 2016 को ही फाइल को पढ़ी इससे पहले फाइल कहां थी किसी को पता नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने उप-राज्यपाल से यह मांग भी की है की जांच में यह विषय भी शामिल किया जाए की केजरीवाल सरकार के एक साल पूरे होने के जश्न पर 11 फरवरी 2016 और 12 फरवरी 2016 को क्रमश 50 तथा 30 मेहमानों के खाने के लिए मंगाई गई थाली के मूल्यों में 3553 रुपए का अंतर क्यों आया।

Tags:    

Similar News