जाट आंदोलन से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
नई दिल्ली । बीस मार्च को जाट समुदाय की ओर से प्रस्तावित ‘दिल्ली घेराव’ से निपटने में दिल्ली पुलिस कोई कोताही बरतने के विचार में नहीं है
आंदोलन में आने वाली गाडिय़ां होंगी जब्त
बीस मार्च को जाट करेंगे दिल्ली के सीमाओं का घेराव
नई दिल्ली । बीस मार्च को जाट समुदाय की ओर से प्रस्तावित ‘दिल्ली घेराव’ से निपटने में दिल्ली पुलिस कोई कोताही बरतने के विचार में नहीं है और घेराव वाले दिन की रणनीति जो भी होनी हो, उसे पुलिस मुख्यालय में बैठे अधिकारियों ने तय करने का जिम्मा लिया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनको घेराव के लिए मुख्यालय से मिल रहे निर्देशों को मानने के आदेश मिले हैं, तो वहीं जिला स्तर पर अभी कोई रणनीति नहीं तैयार की गई है। इतना जरूर है कि पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने विशेष आयुक्त से एसएचओ स्तर तक के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आंदोलन से निपटने की रणनीति का हिस्सा बनाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इसे ‘जंग’ के रूप में मान रही है, इसलिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द करते हुए उन्हें घेराव से निपटने की जुगत लगाने में जुटाया गया है। दिल्ली पुलिस ने जाटों को घेराव के लिए अनुमति नहीं दी है, तो वहीं घेराव करने आए सभी वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस उपायुक्त व जनसंपर्क अधिकारी मधुर वर्मा ने बताया कि आंदोलन में आने वाले सभी वाहनों को दिल्ली की सीमा पर ही न सिर्फ रोक लिया जाएगा।