भाई की मौत का बदला लेने के लिए दोस्त को उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली ! राजधानी के सडक़ों पर शव के टुकड़े कर फेंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान पवन के रूप में की गई है,
नई दिल्ली ! राजधानी के सडक़ों पर शव के टुकड़े कर फेंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान पवन के रूप में की गई है, तो वहीं वारदात में शामिल एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। पिछले दिनों उत्तरी दिल्ली इलाके में सडक़ों पर शव के हिस्से बरामद हुए थे, बाद में छानबीन के दौरान उसकी पहचान सुमित के रूप में सामने आई। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि आरोपी पवन व हैप्पी के भाई की कुछ साल पहले यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी, जिसके बारे में दोनों को मृतक युवक पर संदेह था। भाई की मौत का बदला लेने के लिए दोनों ने मिलकर सुमित की हत्या कर दी और बाद में उसके शव को काटकर तिमारपुर इलाके स्थित रिंग रोड में आसपास फेंक दिया। पुलिस उपायुक्तत जतिन नरवाल ने बताया कि 31 मार्च की सुबह तिमारपुर इलाके में रिंग रोड पर करीब दो किलोमीटर के दायरे में एक युवक के शव के टुकड़े मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले की छानबीन करते हुए तिमारपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के लिए एसीपी सिविल लाइंस इंद्रावती के नेतृत्व में एसएचओ तिमारपुर ओपी ठाकुर की टीम का गठन किया गया, जिसके बाद मृतक की पहचान संत नगर निवासी नितिन उर्फ सुमित के रूप में हुई। परिजनों से पूछताछ में बताया कि सुमित गुरूवार से ही लापता था। पुलिस की जांच के दौरान इलाके में एक मेडिकल स्टोर से सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें सुमित से हैप्पी बात करता हुआ दिखाई दे रहा था और फिर उसी की बाईक पर बैठकर वहां से चला गया। जब पुलिस ने हैप्पी की तलाश शुरू की, तो वहीं तो तिला नहीं, लेकिन उसके मामा का बेटा पवन पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस की पूछताछ में पवन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पवन ने बताया कि हैप्पी ने सुमित को पार्टी करने के बहाने पवन के कमरे पर बुलाया था, जहां उसे नशा दे दिया गया। जब सुमित बेसुध होकर गिया गया, तो पवन व हैप्पी ने मिलकर उसका गला रेत दिया।