कंबोडिया में लगभग 460,000 लोग कोविड के कारण गरीबी रेखा से नीचे

कंबोडिया में करीब 460,000 लोग कोविड-19 महामारी के कारण गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं। विश्व बैंक की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

Update: 2022-11-28 15:48 GMT

नोम पेन्ह, 28 नवंबर: कंबोडिया में करीब 460,000 लोग कोविड-19 महामारी के कारण गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं। विश्व बैंक की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट, 'कंबोडिया के लिए गरीबी आकलन रिपोर्ट, एक अधिक समावेशी और लचीला कंबोडिया की ओर' शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, "2009 और 2019 के बीच 10 साल की अवधि में कंबोडिया की गरीबी दर 33.8 प्रतिशत से घटकर 17.8 प्रतिशत हो गई, जिसमें लगभग 2 मिलियन लोग गरीबी से बाहर निकल गए।"

रिपोर्ट में कहा गया है, "2020 के बाद से, दर में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो दर्शाता है कि लगभग 460,000 लोग गरीबी आय सीमा से नीचे आ गए हैं।"

कंबोडिया के लिए विश्व बैंक के कंट्री मैनेजर मरियम सलीम ने कहा कि, 2009 से 2019 तक गरीबी में कमी लाने में प्रभावशाली सफलता के बावजूद, कुछ बचत या सुरक्षा जाल के साथ कई परिवार कमजोर बने रहे।

रिपोर्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा, "इसका मतलब है कि कोविड-19 ने गरीबी से निपटने में देश की प्रगति को झटका दिया है क्योंकि रोजगार और मजदूरी कम हो गई है।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि, "महामारी और इसके साथ आए आर्थिक झटकों से अधिक समावेशी और लचीली रिकवरी का समर्थन करने के लिए, कंबोडिया कई नीतिगत कार्रवाइयों पर विचार कर सकता है।"

इसमें कहा गया है कि, इनमें लक्षित नकद हस्तांतरण, सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के कदम और स्वास्थ्य और शिक्षा में निवेश शामिल हैं।

दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र की आबादी 16 मिलियन है।

विश्व बैंक ने कहा कि, राज्य में राष्ट्रीय गरीबी रेखा प्रति दिन 10,951 रील या 2.7 डॉलर प्रति व्यक्ति है।

Tags:    

Similar News