राजग सरकार देश में लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा: रामगोपाल यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार देश में लोकतंत्र के लिये गंभीर खतरा बनी हुयी ह
इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार देश में लोकतंत्र के लिये गंभीर खतरा बनी हुयी है।
सपा द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल रैली के मौके पर प्रो यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार के तानाशाही रवैये को देखकर देश के पढे लिखे तबके को अाभास हाे चुका है कि देश से लोकतंत्र खत्म हो गया है। आज मोदी सरकार का विरोध करने की हिम्मत किसी को नही है। विरोध करने वालो को पता है कि उन्हें किसी न किसी मामले में फंसा दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश में गिरफतार किये गये पांच महानुभावों को लेकर अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार का विरोध करना सेफ्टीबाल की तरह नजर आ रहा है।
नोटबंदी ओर जीएसटी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की इन दो व्यवस्थाओ का असर इस कदर हो चुका है कि मेहनतकश लोगों की नौकरियां खत्म हो गई है। दलित पिछडों की बात करते है लेकिन सबसे ज्यादा अन्याय इनके ही साथ होता है। भाजपा सत्ता में बनी रहने के लिए सब कुछ करेगी।
सपा महासचिव ने कहा “ देखते जाइयेगा भाजपा के लोग नई पार्टियों का भी निर्माण करायेगे। कितने दुर्भाग्य की बात है कि सपा सरकार की संचालित जनहित की सभी योजनाए योगी सरकार ने बदनियती से बंद कर दी है। ऐसी सरकार को हटाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही है।”