शंकराचार्य आश्रम में गुप्त नवरात्रि शुरू
बोरियाकला स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम एवं भगवती राजराजेश्वरी मंदिर में आज से गुप्त नवरात्रि की पूजा शुरू होगी
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-06-25 18:08 GMT
रायपुर। बोरियाकला स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम एवं भगवती राजराजेश्वरी मंदिर में आज से गुप्त नवरात्रि की पूजा शुरू होगी। यह जानकारी आश्रम प्रमुख ब्रह्मचारी डॉ इंदुभवानंद ने दी। उन्होंने कहा आज घट स्थापित होंगे और भगवती की कमल पुष्प से अर्चन की जाएगी।
ब्रह्मचारी डॉ इंदुभवानंद ने बताया कि गुप्त नवरात्रि में साधना करने से सुफल प्राप्ति होती है तथा मनोकामना पूर्ण होती है। गुप्त नवरात्रि में साधकों तथा भक्तों को सुफल प्राप्ति हेतु साधना तथा पूजन करना चाहिए और रात्रिकालीन हवन में आहुति देना चाहिए।