राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की टीम सोमवार को जाएगी सोनभद्र
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएसटी) की एक टीम सोमवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का दौरा कर वहां जमीन विवाद में हुए जनसंहार का जायजा लेगी
By : एजेंसी
Update: 2019-07-20 06:02 GMT
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएसटी) की एक टीम सोमवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का दौरा कर वहां जमीन विवाद में हुए जनसंहार का जायजा लेगी। सोनभद्र में जमीन के विवाद में बुधवार को आदिवासी समुदाय के 10 लोगों की हत्या कर दी गई।
एनसीएसटी के चेयरसपर्सन नंद कुमार सांई की अगुवाई में आयोग की एक टीम ने घटना स्थल का दौरा करने का फैसला लिया है। टीम वहां मृतकों व घायल व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों से भी मिलेगी और जिले में प्रशासन व पुलिस के साथ बैठक करेगी।
आयोग ने पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, सोनभद्र के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी करके वस्तुस्थिति और मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने को कहा है।