राष्ट्रीय राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद : एनडीएमसी

   राष्ट्रीय राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद के तहत नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ( एनडीएमसी) ने शहर के नागरिकों को दी जाने वाली तमाम सेवाओं को डिजिटल किया जा रहा है

Update: 2018-01-16 16:58 GMT

नई दिल्ली।   राष्ट्रीय राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद के तहत नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ( एनडीएमसी) ने शहर के नागरिकों को दी जाने वाली तमाम सेवाओं को डिजिटल किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को घर बैठे ही सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, स्मार्ट सिटी के ऊर्जा के स्रोत, वाहन और स्ट्रीट पोल से लेकर वाहन पार्किंग स्थल तक को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके तहत जनता को हर सुविधा स्मार्ट और ई-रूप  में मिलेगी।

उक्त जानकारी स्मार्ट सिटी परियोजना को सिरे चढ़ाने में जुटे एनडीएमसी के अध्यक्ष नरेश कुमार ने सोमवार को वर्ष 2018-19 का प्रस्तावित बजट पेश करते हुए दी।  इस बजट में 3935.91 रूपये के आय और 3493 करोड़ रुपए के व्यय होने का अनुमान पेश किया गया। 

गौरतलब है कि एनडीएमसी बीते दो वर्षों की भांति इस साल भी स्मार्ट सिटी परियोजना पर ही जोर दे रही है। इस वर्ष भी एनडीएमसी ने पाइलट परियोजनाओं के तौर पर पूर्व में लागू योजनाओं को ही आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इसमें सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, स्मार्ट स्ट्रीट पोल से लेकर स्मार्ट पार्किंग तक की परियोजनाओं पर जोर दिया गया है।

बजट पेश करते हुए एनडीएमसी अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि आगामी वर्ष में भी मोबाइल और ई-गवर्ननेंस पर ही जोर दिया जाएगा। इस वर्ष अधिक से अधिक सुविधाएं और फैसिलीटी को मोबाइल प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश रहेगी। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और स्किल डेवलपमेंट पर अधिक जोर दिया जा रहा है। एनडीएमसी अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष 14 से 15 प्रतिशत तक अधिक एनरोलमेंट स्किल डेवलपमेंट सेंटर पर किए गए हैं, जो अन्य संस्थाओं के मुकाबले अधिक है। इसके अलावा बजट में वर्षा जल संचयन, सामाजिक संरचना, इलेक्ट्रीसिटी आदि को लेकर सुविधाएं बढ़ाने का एलान किया गया है। 

कनॉट प्लेस में लगेंगे आधुनिक स्मार्ट पोल

एनडीएमसी क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा की दृष्टि से स्मार्ट स्ट्रीट पोल लगा रही है। अभी कनॉट प्लेस व आसपास के क्षेत्र में लगभग 55 पोल लगाए जा रहे हैं। इन पोल की खासियत है कि इसमें एलईडी बल्ब के साथ-साथ वाई-फाई हॉट स्पॉट, हवा में फैले प्रदूषण को मापने वाले उपकरण भी लगे हैं। इन पर लगे एलईडी बल्ब में खास तरह के सेंसर हैं जो रोशनी घटने-बढ़ने के साथ-साथ कम या ज्यादा रोशनी देते हैं। बजट में इस योजना को भी विस्तार दिया गया है।

अब बिजली पानी के कनेक्शन मिलेंगे ऑनलाइन 

अबतक जहां अधिकतर संस्थानों द्वारा ऑनलाइन बिल भुगतान की ही सुविधा दी जाती रही है। वहीं एनडीएमसी ने ऑनलाइन पानी और बिजली कनेक्शन आवेदन प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने का प्रस्ताव रखा है। एनडीएमसी इन सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों को ऑनलाइन ही स्वीकृति देगा। इस प्रक्रिया को आवेदनकर्ता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिससे लोगों को होने वाली समस्या दूर हो सके। 

स्मार्ट पार्किंग में चाय के साथ मिलेगी वाईफाई की सुविधा 

एनडीएमसी अपनी पार्किंग को स्मार्ट बनाने की योजना पर भी काम कर रही है। इसके तहत नागरिकों को पार्किंग स्थल की छत पर वाईफाई और जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जहां नागरिकए चाय की चुस्कियों  के साथ फ्री वाईफाई के जरिये लैपटॉप पर काम कर सकेंगे। पहले चरण में कनॉट प्लेस के आसपास के क्षेत्रों में स्थित 81 पार्किंग को स्मार्ट सेंसर से युक्त बनाया जाएगा।

इन पार्किंग में मौजूद जगह की जानकारी मोबाइल से भी हो सकेगी और उसकी बुकिंग भी कराई जा सकेगी। उम्मीद है कि पहला चरण मार्च 2018 तक पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही आगामी वर्ष में क्षेत्र की सभी पार्किंग स्मार्ट पार्किंग में तब्दील कर दी जाएंगी। इसी तरह से परिषद के बजट में सौर ऊर्जा से जुड़ी परियोजनाओं पर भी जोर रहेगा। 

बनाई जाएगी लड़कियों की फुटबॉल टीम 

एनडीएमसी अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि परिषद् की स्कूली लड़कियों को फुटबॉल खेलने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए दो स्कूलों में फुटबॉल के मैदान विकसित किये जाएंगे। पहले चरण में 100 लड़कियों और 100 लड़कों चयन किया जाएगा और उन्हें गहन प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। 

ग्रास रूट कर्मचारियों का इंटरनेंशनल एक्सपोजर आधुनिक स्वच्छता तकनीकों के लिए बीजिंग दौरा 

वहीं,  अप्रैल 2017 में  बीजिंग दौरे पर गए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद्  17 सदस्यों के दल ने वहां, बीजिंग पब्लिक ट्रासपोर्ट होर्डिंग लिमिटेड, बीजिंग वाटरवर्क्स ग्रुप, बीजिंग म्युनिसिपल कमीशन ऑफ इकोनॉमी एण्ड इंफरमेंशन टैक्नोलॉजी, बीजिंग म्युनिसिपल कमिशन ऑफ सिटी प्लानिंग, बीजिंग गार्डनिंग तथा ग्रीनिंग व्यूरो, बीजिंग इनवार्यनमेंट तथा सेनीटेशन इंजीनियरिंग ग्रुप लिमिटेड तथा बीजिंग इमरजेंसी मैडीकल सैंटर का दौरा किया और वहां अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में सीखा। इस दल में सफाई कर्मचारी, सैनेटरी इंसपैक्टर, मैसनगार्डनर, लेखाधिकारी, सीवरमेन, सहायक अभियंता शामिल थे। 

ट्विन सिटी एग्रीमेंट

एनडीएमसी  ने नवम्बर 2017 में नई दिल्ली में बैल्जियम किंगडम की यात्रा के दौरान बैल्जियम के शहर ल्यूवेन के
साथ टूविन सिटी एग्रीमेंट के मुताबिक स्मार्ट सिटी, ई-गवर्मेंट, परिवहन, संस्कृति, पर्यटन तथा एमआईसीई इंडस्ट्री, जलवायुपरिवर्तन और पर्यावरण के अलावा शिक्षा, खेल, अपशिष्ट जल तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्य करने और इस संबंध में वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए दोनों शहरों के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के विनिमय किये जाएंगे।

24 सदस्यों के प्रतिनिधिमण्डल में एनडीएमसी /नवयुग स्कूलों के 6 विद्यार्थियों सहित उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिविल इंजीनियरिंग विभाग निदेशक बैल्जियम गये थे और उन्होंने यूरोप में दूसरे बड़े शैक्षणिक अस्पताल का दौरा किया। 

Full View


 

Tags:    

Similar News