अबूझमाड़ में नक्सलियों से मुठभेड़, जवान घायल

नारायणपुर ! अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ में जिला पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया।;

Update: 2017-01-19 22:10 GMT

नारायणपुर !  अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ में जिला पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। जवान को पेट में गोली लगी है। बताया गया कि जिला मुख्यालय से जिला पुलिस बल व सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम सर्चिग पर निकली थी। गुरुवार की सुबह अबूझमाड़ के कोड़ेनार जंगल में नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में जिला पुलिस बल के जवान संतोष के पेट में गोली लगी थी। साथी जवानों ने मौके पर ही घायल जवान को फस्र्ट एड दिया है, लेकिन पार्टी अब तक मुख्यालय नहीं लौटी है। घटनास्थल की सर्चिग पर पुलिस ने नक्सलियों का खाना बनाने का सामान व टिफिन बम बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए जवान के घायल होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जवान की हालत अभी स्थिर है। पार्टी को मुख्यालय लाने की कोशिश की जा रही है।

Tags:    

Similar News