'मेरी फसल मेरा ब्यौरा ,पोर्टल पर दर्ज किसानों की ही बाजरा खरीदेगी सरकार :बाबू लाल

हरियाणा सरकार ने उन किसानों की ही बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने का निर्णय लिया

Update: 2018-09-16 16:42 GMT

सिरसा। हरियाणा सरकार ने उन किसानों की ही बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने का निर्णय लिया है जिन किसानों ने 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना ब्यौरा दर्ज करवाया है।

यह जानकारी आज यहां कृषि विभाग के उप-निदेशक डा.बाबू लाल ने दी। उन्होंने कहा सरकार ने 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा ,नामक पोर्टल शुरू किया है जिस पर किसानों को अपनी बाजरा फसल के बारे में ब्यौरा पंजीकृत करवाना अनिवार्य है

। सभी किसान अपना पंजीकरण जिले में स्थित कृषि विभाग के कार्यालयों, अपने गांव या आस-पास के गावों में स्थित अटल सेवा केन्द्र या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी करवा सकते है।

Tags:    

Similar News