सैफई पहुंचा मुलायम सिंह का पार्थिव शव, कल होगा अंतिम संस्कार
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज उपचार के दौरान निधन हो गया
By : एजेंसी
Update: 2022-10-10 17:42 GMT
सैफई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज उपचार के दौरान निधन हो गया। मंगलवार दोपहर 3 बजे मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर का काफिला पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सैफई पहुंच गया है। सैफई में मुलायम सिंह के दर्शन के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ गई है।
बता दें कि बीते कई दिनों से उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी, उनकी तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था, बल्कि हालत लगातार नाजुक होती जा रही थी। ऐसे में आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया।