मप्र: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र के उसरोद फाटे स्थित इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर एक यात्री बस और कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी है।;
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र के उसरोद फाटे स्थित इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर एक यात्री बस और कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घाटा बिल्लोद पुलिस चाैकी अन्तर्गत कल रात हुए इस हादसे में कार चला रहे भारत सिंह चौहान (37), उनकी पत्नी उमा चौहान (28), दो बेटे सक्षम (10) और समर (04) तथा साला युवराज (17) की मौत हो गयी है, जो निवासी भवानी नगर कॉलोनी देवास के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बस जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग इंदौर से धार की ओर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के फरकच्चे उड़ गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने बस में घुसी कार को ट्रेक्टर से पीछे खींचकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया।
बताया गया है कि इस दुर्घटना में दोनों बच्चों की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि भारत, उमा और युवराज की धार के जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।